फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शराब के नशे में बीच सड़क पर बनाई रील, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर शराब के नशे में रील बनाते हुए हुड़दंग करने पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। तीनों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि शंकराचार्य चौक के पास यूपी से आए कुछ लोग नशे में बीच सड़क पर गाड़ी रोककर रील बना रहे हैं। ऐसे में आने-जाने वाले वाहन सवारों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मेडिकल कराने पर आरोपियों में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी अक्षय चौहान निवासी पंजोकरा थाना खंदरावली जिला शामली, हर्ष निवासी ग्राम काका नगर थाना शदर जिला शामली, सोनू निवासी जसलौर थाना कांदला शामली को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें