फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशे के खिलाफ संदेश लेकर गुजरात जाएगा पुलिस का बाइक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- पुलिस लाइन रोशनाबाद में 12 सदस्यीय टीम का अफसरों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर एकता दिवस पर गुजरात के एकतानगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026 में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल हरिद्वार पहुंचा। पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव समेत अन्य अधिकारियों ने टीम का स्वागत किया। यह रैली फाइट अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित की जा रही है।
देहरादून से सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में रवाना हुआ दल पांच बुलेट मोटरसाइकिल, एक बोलेरो और एक टेंपो ट्रैवलर के साथ हरिद्वार पहुंचा। पुलिस लाइन में अधिकारियों ने टीम लीडर संजय उप्रेती समेत सभी सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। दल शनिवार को अपनी यात्रा आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, नुक्कड़ नाटक और कविता पाठ के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताए। बच्चों ने लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव ने टीम लीडर को स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की ओर से पूरे दल को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और आगे के सफर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें