- जगजीतपुर के वार्ड 57 में जयंती के उपलक्ष्य में किया कार्यक्रम
हरिद्वार। जगजीतपुर वार्ड नंबर 57 में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान और स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वार्ड नंबर 57 के बहेड़ा मोहल्ला का नाम बदलकर आंबेडकर नगर, जगजीतपुर रखा गया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया और भारतीय जनता पार्टी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, पार्षद दयाराम वालिया, कमल प्रधान, कमल राजपूत, मनोज चौहान, रामेश्वर, सार्थक, राज चरणजीत, अमरजीत, ऋषभ, रोहित आदि मौजूद रहे।