फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न

Sun, 26 Apr 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


हरिद्वार। दहेज में 15 लाख और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में चली काउंसिलिंग के बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूजा मोहल्ला नगर, गली नंबर-5 ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मई 2025 को रामधाम कॉलोनी, ग्राम रावली महदूद, निकट शिव मंदिर निवासी अवनीश कुमार के साथ हुई थी। दहेज में कार सहित अन्य सभी सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अवनीश कुमार, ससुर महेंद्र सिंह, सास ओमवती ने प्लॉट दिलाने के नाम पर अतिरिक्त 15 लाख रुपये की मांग की व विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि जेठ कपीश, जेठानी सीमा, ननंद कविता भी लगातार उसे परेशान करते रहे। करवा चौथ पर भी पूरे परिवार के लिए कपड़े और सोने के सामान की मांग रखी। विरोध करने पर पांच अक्तूबर 2025 को पति उसे मायके छोड़ गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें