पथरी। थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में नशे में धुत युवकों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। एक युवक के साथ मारपीट की और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कटारपुर निवासी मागेंराम पुत्र चोहल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की रात उनके बेटे हिमांशु और अनुभव ड्यूटी से घर लौटे थे। कुछ देर बाद अनुभव सामान लेने के लिए बाहर गया। आरोप है कि रास्ते में पहले से पीछा कर रहा परवीन ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद परवीन अंकुश और तीन अन्य युवकों के साथ उनके घर पहुंच गया। इसी दौरान परवीन का बेटा आदित्य, पत्नी अल्का और नितीश भी वहां आ गए।
आरोप है कि सभी ने मिलकर हिमांशु के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आदित्य ने ईंट उठाकर हिमांशु के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और उसे तीन टांके आए। आरोप है कि इसके बाद परवीन ने नल के हैंडल से भी हिमांशु के सिर पर कई वार किए। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।