फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाइक सवार युवक को लोडर ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक लोडर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में ग्राम सराय निवासी अरशद ने बताया कि उसका भतीजा अहमद पुत्र रब्बानी मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर लौट रहा था। बहादरपुर जट मार्ग पर रेलवे फाटक से आगे टिकटघर के पास पहुंचा तो सामने से गलत साइड से आ रहे लोडर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। लोडर काजिम निवासी ग्राम बहादरपुर जट चला रहा था।
टक्कर से अहमद गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। वहां से गुजर रहे परिचितों ने घायल अहमद के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन में भूमानंद अस्पताल ले गए। एक्स-रे में उसके दाएं पैर की हड्डी पांच-छह जगह से टूटी पाई गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें