फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में घुसा हाथियों का झुंड

Thu, 19 Nov 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी की चिंघाड़ से लोगों में मची अफरातफरी, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हाथियों का झुंड घुस आया। झुंड से बिछड़ा एक हाथी कॉलोनी में करीब आधे घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान अन्य हाथी वहां से दूसरे स्थान पर चले गए। कुछ देर बाद अकेला हाथी भी कॉलोनी से निकल गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर कॉलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। हाथी के कॉलोनी से गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी में हाथियों के आने का यह पहला मामला नहीं है। यहां से हाथियों का पुश्तैनी आवागमन मार्ग गुजरता है। ग्राम प्रधान पूजा चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य पंकज चौहान, भाजपा नेता राजेश सैनी, आशीष कुमार, लाखन सिंह, निगम सिंह और चरण सिंह ने बताया कि हाथी रात में कॉलोनी से होकर हरिद्वार-लक्सर मार्ग पार कर दूसरी ओर जाते हैं और सुबह इसी रास्ते से लौटते हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। हरिद्वार के वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि हाथियों के आने की सूचना पर उन्हें सुरक्षित स्थान की ओर भगाने के लिए वनकर्मियों को मौके पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें