फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संरक्षित पशु कटान मामले में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। क्षेत्र में संरक्षित पशु कटान के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुस्तकीम निवासी मरगूबपुर पर पांच हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मुस्तकीम पुत्र यामीन निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद, संरक्षित पशु कटान से संबंधित मामले में नामजद किया गया था। पिछले दिनों कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटनास्थल से काफी मात्रा में संरक्षित पशु का मांस बरामद हुआ था। तब से टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शांतरशाह क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें