बहादराबाद। वात्सल्य वाटिका की ओर से संचालित भागीरथी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय बहादराबाद में शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में मोनकिरी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके साथ ही वर्षभर आयोजित विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश वर्मा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर अधीक्षक संजय धीमान, प्रधानाचार्य दीपक धीमान, समस्त शिक्षकगण,अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे रहे।