फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रेस्टोरेंट संचालक ने यात्रियों पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगाजियाबाद के यात्री अस्पताल में भर्ती, आरोपियों पर केस दर्जI
विज्ञापन


उत्तरी हरिद्वार में देवगंगा फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने रुके गाजियाबाद के दो यात्रियों के साथ विवाद हो गया। रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों ने दोनों यात्रियों पर सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर आरोपी रेस्टोरेंट संचालक और उसके कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हितेश कुमार पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद निवासी गुरुनानक पपुरा मोदी नगर ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने दोस्त अंकित के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आया था। वह सप्तऋषि चौकी क्षेत्र में होटल वेदांतम में ठहरे थे। शुक्रवार की देर रात होटल से खाना खाने के लिए देवगंगा फैमिली रेस्टोरेंट में चले गए। वहां खाने के ऑर्डर को लेकर रेस्टोरेंट स्वामी दीपक गुप्ता से कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दीपक गुप्ता ने कर्मचारी नितेश, सचिन समेत अन्य कर्मचारियों को बुला लिया।
विज्ञापन




आरोप है कि सभी ने मिलकर सरिया, लाठी-डंडे लेकर दोनों पर हमला कर दिया। रेस्टोरेंट स्वामी ने जान से मारने की बात कहते हुए सरिये से सिर पर वार किए। उसके दोस्त पर भी हमला किया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आने से वह लहुलूहान हो गए। किसी तरह वहां से जान बचाकर दोनों भागे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों ने उपचार कराया। हितेश के सिर में गहरी चोटें आने से 14 टांके लगे हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें