फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निर्माणाधीन मकान के नीचे खुले सेफ्टी टैंक से मिला सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के नीचे खुले सेफ्टी टैंक से एक सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में टैंक में गिरने से मौत हुई होगी। हत्या की बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में बनी दुकान के अंदर खुले पड़े सेफ्टी टैंक में एक शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब छह फुट गहरे टैंक में चार फुट तक पानी था, अंदर से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 10 से 15 दिन पहले हुई होगी। शव काफी हद तक गल चुका है।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। लंबाई लगभग पांच फुट है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट, नीले रंग की जैकेट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक शराब के नशे में निर्माणाधीन मकान में प्रवेश कर गया होगा और खुले सेफ्टी टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें