फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों को भूलने वाले देश में शूरवीर नहीं होते पैदा: रघुवंशी

Mon, 06 Apr 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों और शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की गईं। अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि जिस देश के निवासी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को भूल जाते हैं, वे देश में नए शूरवीर नहीं पैदा कर सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि 13 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज तक सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निकाली जाएगी। नायब तहसीलदार प्रताप सिंह ने कहा, अनुशासित स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा नगरवासियों के लिए अनुकरणीय होगी। मौके पर भारत भूषण विद्यालंकार, डाॅ.वेद प्रकाश आर्य, देशबंधु, अर्जुन सिंह राणा, सुरेश चंद्र सुयाल, हरविंद्र सिंह, आशा रघुवंशी, पद्मा देवी आर्य, डा. शालिनी, आयुष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें