अगस्त क्रांति दिवस पर एसएमजेएन कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन शौर्य दीवार पर नमन कर किया गया।
इस अवसर पर काॅलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण होगा। उन्होंने आह्वान किया कि स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व के मूल्यों को समाज में समाहित कर ही भारत एक उन्नत राष्ट्र बन सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि नौ अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की की शुरूआत हुई थी। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम एक राष्ट्र के तौर पर भारत छोड़ो आंदोलन के मूल्यों और सरोकारों को आधुनिक समाज में आत्मसात करें।
इस दौरान प्राचार्य ने महाविद्यालय परिवार व काॅलेज छात्र-छात्राओं को तिरंगा देकर हर घर तिरंगा यात्रा का प्रारंभ किया। इससे पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डोलीराम के पुत्र बालकिशन को शाॅल प्रदान कर महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, प्रो. जगदीश चंद्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, रिंकल गोयल, रिचा मिनौचा, डाॅ. पूर्णिमा सुंदरियाल, विनीत सक्सेना, डाॅ. राघवेंद्र सिंह, डाॅ. पदमावती तनेजा आदि मौजूद रहे।