फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भगत सिंह चौक के पास खड़ी कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रविवार शाम एक कार सड़क किनारे खड़ी हुई थी और अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग बढ़ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें