खड़खड़ी चौकी परिसर में गिरा गूलर का पेड़
हरिद्वार। खड़खड़ी चौकी परिसर में रविवार सुबह एक बड़ा गूलर का पेड़ टूटकर जयराम आश्रम की दीवार और भवन पर गिर गया। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाया।
एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह खड़खड़ी चौकी परिसर में पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि चौकी परिसर में लगा गूलर का पेड़ टूटकर पास ही के जयराम आश्रम की दीवार और भवन पर गिर गया था। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दो वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटकर हटाया और भवन को सुरक्षित कर दिया। राहत कार्य के दौरान आश्रम में रह रहे 16 विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाला। संवाद
-
आवेश अंसारी