फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमसी के डाक्टर संभालेंगे कमान

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला मुख्यालय स्थित दो प्रमुख अस्पतालों की पटरी से उतरी व्यवस्था को संभालने के लिए अलीगढ़ मेडिकल कालेज (एएमसी) के डाक्टरों की टीम हरिद्वार पहुंच चुकी है। उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के मद्देनजर सेवाएं देने के लिए यह टीम पहुंची है। टीम में फिजिशियन, नेत्र सर्जन, आर्थो सर्जन सहित 10 विशेषज्ञ डाक्टर शामिल है। सोमवार से यह टीम मेला अस्पताल और जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देगी।
विज्ञापन

चार धाम यात्रा मार्गों पर फंसे आपदा पीड़ित हरिद्वार पहुंच रहे हैं। रोजाना इनमें से कई गंभीर मरीज भी पहुंच रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस या प्रशासन बीमार लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल ला रही है। जनपद के भी कई क्षेत्रों में बाढ़ के चलते महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। जबकि जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में चिकित्सकों का भारी कमी है।
मेला अस्पताल में जहां महज दो चिकित्सक हैं, वहीं जिला अस्पताल में भी गिनती के डाक्टर हैं। उनमें भी विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एएमसी के डाक्टरों की टीम हरिद्वार पहुंच चुकी है। डाक्टरों की टीम पहुंचने से जिला अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि डाक्टरों की टीम मिलने से काफी मदद मिलेगी। अच्छी बात यह है कि टीम में विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें