फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 माह बाद लूट का मुकदमा किया दर्ज

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पशु व्यापारी से हुई 45 हजार रुपये की लूट का मामला आखिरकार पुलिस ने 16 माह बाद दर्ज कर ही लिया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अब तीन लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव निवासी यासीन कुरैशी पशु व्यापारी है। वर्ष 2011 की 23 दिसंबर को वह पशु खरीदने के लिए सुल्तानपुर से झीवरहेड़ी गांव गया था। यासीन के मुताबिक इसी दौरान स्कूटर सवार तीन लोगाें ने उसका रास्ता रोका और उसके पास मौजूद 45 हजार रुपये की नकदी आतंकित करके लूट ली। इस दौरान उसने लूट में शामिल आरोपी सुल्तानपुर निवासी बुच्चा और इरशाद को पहचान लिया था जबकि तीसरे आरोपी की वह शिनाख्त नहीं कर सका। यासीन के मुताबिक उसने घटना वाले दिन इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने पुलिस के आला अधिकारियों को भी तहरीर दी थी। तभी से पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने सोलह माह की लंबी जांच के बाद लूट का मामला प्रथम दृष्ट्या सही पाते हुए यासीन की ओर से तीनों आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लूट की जांच पड़ताल तेजी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें