फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने मासूम को बनाया शिकार

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। 11 साल के बच्चे को हवस का शिकार बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने दोबारा जांच के लिए स्लाइड सुरक्षित रख ली है। जबकि बच्चा अपने साथ हुई घटना के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार शाम रानीपुर थाना क्षेत्र के टिबड़ी इलाके में अपने घर के आंगन में खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे को एक ऑटो रिक्शा चालक बहला-फुसला कर पास की झाड़ियों में लेे गया। आरोप है कि वहां चालक ने बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चे के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह बच्चा घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। गुस्साए परिजन रानीपुर कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस ने बच्चे को मेडिकल कराने के लिए भेजा और स्वयं आरोपी की तलाश में जुट गई। बुधवार देर रात ऑटो रिक्शा चालक को पुलिस ने कई जगह दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल की रिपोर्ट में दुष्कर्म नहीं आया है। लेकिन, आगे की जांच के लिए स्लाइड सुरक्षित रख ली है। फिलहाल बयानों के आधार पर प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक रोहित पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकान नंबर 270 टिबड़ी का चालान कर दिया है। घटना से टिबड़ी क्षेत्र में गुस्सा भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें