फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पांच पेड़ काटने की परमिशन की आड़ में आम के 25 पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को झबरेड़ा की ओर जा रही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सोनिका ने पनियाला गांव के निकट आम के पेड़ों से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। मामले की जांच करने पर पाया था कि लकड़ी माफिया ने पांच पेड़ की अनुमति में करीब 25 आम के फलदार पेड़ काट लिए हैं। परमिशन की आड़ में करीब पांच गुना अधिक पेड़ काटने पर जेएम ने पेड़ों से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को वन विभाग के अधिकारियोें को सौंप दी थी, साथ ही वन विभाग को आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को वन विभाग की ओर से आम के फलदार पेड़ काटने के मामले में राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वन विभाग के एसडीओ एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पेड़ काटने में और कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें