लक्सर। शुगर मिल प्रबंधन ने इस बार गन्ना किसानोें के लिए गन्ना तौल निर्धारित कर दिया है। लक्सर शुगर मिल 26 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने जा रही है। मिल प्रबंधन इस बार गन्ना पर्चियाें पर निर्धारित मात्रा में ही गन्ना खरीदेगा। मिल के प्रधान गन्ना प्रबंधक कामेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की गन्ना पर्चियों का अधिकतम तौल निर्धारित कर दिया गया है। भैंसा बुग्गी की पर्ची पर 30 कुंतल, ट्रैक्टर बुग्गी पर पचपन कुंतल, मिनी ट्रैक्टर ट्राली पर 85 कुंतल और बड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर 100 कुंतल गन्ना ही तौला जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित मात्रा से ज्यादा गन्ना लाले वाले किसानों का शेष गन्ना तौल केंद्रों पर ही लौटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी गन्ना विकास समिति केा दे दी गई है। तौल केंद्रों पर इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।