फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कर रही एक ट्रैक्टर ट्राली सीज

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। अवैध खनन के खिलाफ बुग्गावाला पुलिस का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को खनन करते हुए पकड़ा है। बुग्गावाला पुलिस की ओर से क्षेत्र की नदियों में हो रहे खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 21 नवंबर को भी पुलिस ने क्षेत्र की नदियाें से पांच ट्रैक्टर ट्रालियाें को खनन करते हुए धर दबोचा था। लेकिन, सूचना मिलते ही इनमें से तीन ट्रैक्टर ट्राली चालक भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज करने की कार्रवाई की थी। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने नदियों में खनन कर रही ट्रालियों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने मजाहिदपुर खनन कर रही एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। बुग्गावाला थाना प्रभारी एसएस बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्राली को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनाें में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें