फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री पर ठोका दस का लाख जुर्माना

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के मामले में एक फैक्ट्री पर दस लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने स्थानीय स्थानीय अधिकारियों के साथ भगवानपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानोें पर छापामारी की थी। इस दौरान टीम ने दस स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी थी। इस दौरान कलेमपुर स्थित एक नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री पर भी छापा मारा गया था। छापे के दौरान टीम को वहां बिजली चोरी होती मिली। मामले में निगम अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार पांडे ने बताया कि फैक्ट्री में 24 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई थी। निगम ने इस चोरी की एवज में फैक्ट्री पर लगभग दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को शहर में बकायादारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने अभियान चलाया। निगम अधिकारियों ने दस बकायादारों के कनेक्शन काटे हैं। डीजीएम सईद अहमद का कहना है कि बकायादारों के खिलाफ व्यापक स्तर पर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें