फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बंदी के विरोध में यूपी सरकार का पुतला फूंका

Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी जाहन्वी व्यापार मंडल ने गंगा बंदी के विरोध में प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि त्योहारों के समय लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी में जमा होंगे। ऐसे में, गंगा का बहाव बंद करना लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसे होगा। इससे कई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न नहीं हो सकेंगे। अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट का कहना है कि गंगा बंदी से व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने दशहरा, दीवाली और मावस, दुर्गा पूजा आदि के समय गंगा को बंद करने का कड़ा विरोध करने का ऐलान भी किया। उधर, मां गंगा लघु व्यापार मंडल के गौरव भारद्वाज ने जाहन्वी व्यापार मंडल के आंदोलन का समर्थन किया। बाद में व्यापारियों ने यूपी सरकार का पुतला भी आग के हवाले किया। मौके पर राजकुमार वर्मा, गोपाल वर्मा, विशाल गुप्ता, मयंक मूर्ति भट्ट, सचिन शर्मा, सुमित अरोड़ा, मनीष चौटाला, हरजीत सिंह, हन्नी ठाकुर, विशाल भट्ट, मन्नू, शिवकुमार, बीनू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें