फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की अस्थियां लेकर पाकिस्तानी पहुंचे हरिद्वार

Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पाकिस्तान के विभिन्न जनपदों में रहने वाले हिंदुओं का 120 सदस्यीय दल चार दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचा । इस दल में शामिल कईं लोग हरिद्वार घूमने तो कुछ लोग अपने पितृकर्म आदि के लिए भी आए हैं। इस दल में जत्थेदार मोहनलाल, नंदलाल, दिलीप भाटिया, गोविंद सिंह, संजय कुमार, सुंदरमल, मोहन, रमेश, मनोज कुमार, हेमूराम, प्रेमचंद, रेशमा, पुष्पा बाई, गंगाराम आदि के अलावा तीन बच्चे सूरज, ध्रुव और श्यामसुंदर आदि शामिल हैं। जत्थेदार मोहन लाल ने बताया कि चार दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आए सभी लोग गंगातट पर अपने आपको काफी धन्य महसूस कर रहे हैं। हरिद्वार आने की ललक उनमें लगी रहती है लेकिन बार-बार अनुमति न मिल पाने के कारण उन्हें इसके लिए इंतजार करना पडता है। उनके अनुसार इस दल में शामिल कुछ लोग अपने पितृकर्म आदि करने के लिए भी आए हैं। यह दल यहां पूर्णानंद आश्रम में ठहरा हुआ है। मोहनलाल के अनुसार पाकिस्तान सरकार द्वारा जब अनुमति दी जाती है तभी वे लोग हिन्दुस्तान आ पाते हैं । दो बसों में सवार होकर आए इन यात्रियों में से करीब 40 लोग ऐसे हैं जो दिवंगत हो गए अपने परिजनों की अस्थियां लेकर हरिद्वार आए हैं। मोहनलाल ने बताया कि बुधवार को हरकी पैडी के पास अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें