फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने को लेकर भिड़े भाजपाई और निर्दलीय पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ज्वालापुर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में डाली जा रही सीवर लाइन के पाइप की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे निर्दलीय पार्षद राजेंद्र कटारिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों का मामला ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गया। जहां एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर के शास्त्रीनगर वार्ड में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। पार्षद राजेंद्र कटारिया का आरोप है कि सीवर की पाइप लाइन 12 इंच के बजाय 6 इंच की डाली जा रही है। इससे आने वाले समय में लोगों के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। आरोप है कि शनिवार को पार्षद निर्माण कर रहे ठेकेदार से स्वीकृत पाइप लाइन बिछाने को कहने लगा तो वहां भाजपा नेता विजयपाल, संजय गांधी आदि कई लोग आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शरू हो गई। काम करा रहे ठेकेदार के कर्मचारियों ने पार्षद पर काम में बाधा डालने और पार्षद राजेंद्र कटारिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बाद मेें मामला कोतवाली ज्वालापुर पहुंच गया जहां कटारिया ने भाजपा नेता विजयपाल, संजय गांधी, रमेश सागर एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान उनके पक्ष में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पार्षद अनुज सिंह, अर्जुन चौहान, सुहेल कुरैशी, जफर, सुनील कुमार आदि पहुंचे और कोतवाल से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं दूसरी ओर से भाजपा नेता नरेश शर्मा के नेतृत्व में भी कई भाजपा नेता पहुंच गए। मामले में दूसरे पक्ष के संजय गांधी ने पार्षद राजेंद्र कटारिया पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जारंच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें