फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्नी समेत दक्ष मंदिर में की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना को लेकर पत्नि रेणुका रावत के साथ दक्ष महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद संतों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही देश में खुशहाली और उन्नति का वातावरण बनता है।
विज्ञापन

श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज और जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा विपक्ष एक साथ देश के साथ खड़ा है। सरकार को आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में देश की खुशहाली और उत्तराखंड की उन्नति के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान डॉ. संतोष चौहान, स्वामी कृष्णानंद, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, श्रीमहंत विनोद गिरी, स्वामी साधनानंद, महंत प्रेमदास, स्वामी ललितानंद गिरी, महंत दामोदरशरण दास, स्वामी कपिल मुनि महाराज, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत देवानंद सरस्वती, स्वामी शरदपुरी, स्वामी ऋषि रामकिशन, शिवम महंत, स्वामी शिवानंद भारती, मुखिया महंत भगतराम, कोठारी महंत जसविंदर सिंह, मुखिया महंत कमलजीत सिंह के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, ठाकुर रतन सिंह, पुरूषोत्तम शर्मा, संदीप गौड़, दिनेश वालिया, बीना शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा, अशोक शर्मा, विपिन पेवल, नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा, मनीष कर्णवाल, बबलू चौहान, अनिल खुराना, ठाकुर रतन सिंह, मनीष कर्णवाल, सरफराज गौड़, छम्मन पीरजी, विमला पांडे आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें