फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगी छह पार्किंग, कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जिले में चार और वाहन पार्किंग बनाने की घोषणा पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है। शहर के अंदर ही दो वाहन पार्किंग बनाने के लिए 32 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) स्वीकृति और धन आवंटन के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री की जुलाई 2017 की घोषणा के अनुसार कुंभ से पहले शहर में चार पार्किंग बनाई जानी थी, लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण दो पार्किंग बनाने की योजना शासन को भेजी गई है। इसके बाद एचआरडीए और नगर निगम के संयुक्त परियोजना के तहत एक पार्किंग लालजीवाला गंगा नदी की ओर और दूसरी भूपतवाला में पावन धाम के सामने प्रस्तावित की गई है। दोनों पार्किंग की 16-16 करोड़ रुपये लागत की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शहरी विकास शासन को भेजी जा चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा में चार और वाहन पार्किंग बनाना प्रस्तावित है। जिन्हें मंगलौर, रुड़की, पिरान कलियर और लक्सर में बनाया जाना है। इस योजना पर एचआरडीए ने काम शुरू कर दिया है। इन पार्किंगों के लिए अभी भूमि का चयन किया जाना है इसके बाद डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी उपलब्ध कराएंगे भूमि
मुख्यमंत्री की दिसंबर घोषणा की चार वाहन पार्किंग के लिए संबंधित क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। एडीबी से वित्तपोषित इन चार पार्किंगों के लिए भूमि उपलब्ध होते ही डीपीआर आदि बनाने का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि लालजीवाला व पावन धाम के सामने पार्किंग बनाने की योजना तैयार कर शासन की स्वीकृति के लिए जा चुकी है।
-कृष्ण कुमार मिश्रा, सचिव, एचआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें