फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

333 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। नगर आयुक्त डा. ललित नारायण मिश्रा की पहल पर मंगलवार को नगर निगम के सभागार में गुरुकुल आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय के सहयोग से सफाई कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें 333 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 25 कर्मचारियों को शल्य चिकित्सा(सर्जरी) कराने की सलाह दी गई है।
डा. उदय नारायण पांडे के नेतृत्व में डा. अवधेश मिश्रा, देवेश शुक्ला, अतुल, मयंक भटकोटी, नेहा ममगाईं, मनीष उपाध्याय, अजय पांडे, एनएस तिवारी सहित पीजी स्कॉलर्स और फार्मासिस्ट व कृष्णा सर्जिकल के सहयोग से सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सा परामर्श देने के साथ आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डा. ललित नारायण मिश्रा ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सहयोग के लिए गुरुकुल आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय की टीम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश रावत ने बताया कि शिविर 333 कर्मचारियों की जांच की गई है। इनमें 25 कर्मचारियों को शल्य चिकित्सा कराने का परामर्श दिया है। शिविर में 80 कर्मचारियों में जोड़ों के दर्द, 60 में पेट संबंधी विकार, 46 में ब्लड प्रेशर, 33 को शुगर, 14 की आंखों, 20 को दांतों की और 12 मेें नाक व कान शिकायत पाई गई। कर्मचारी मोर्चा के नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, एवं सुनील राजौर आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा काफी समय से इसकी मांग करता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें