फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुकिया प्रेम का शिकार हुई युवती, शादीशुदा निकला प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। फेसबुक पर प्रेम में एक युवती छली गई। प्रेमी से जीवन साथी बना युवक तीन बच्चों का पिता निकला। ठगी रह गई पीड़िता अपने घर वापस लौट गई। प्रेमी से पति बने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्वालापुर पुलिस से शिकायत की है। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। पड़ोसी जिले बिजनौर से ताल्लुक रखने वाला एक परिवार यहां पांडेयवाला क्षेत्र में रहता है। कुछ दिन पूर्व परिवार की युवती बिना बताए घर से चली गई थी। परिजन ने इस संबंध में पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस अभी युवती की तलाश में ही जुटी थी कि वह खुद ही वापस लौट आई। युवती ने अपने परिजन को पूरी दास्तां बताई। बकौल युवती की फेसबुक पर दिल्ली के एक युवक से जान पहचान होने के बाद उसकी दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। 22 जनवरी को दिल्ली पहुंचकर प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। तब से वह दिल्ली में ही थी। इसी बीच घर पहुंची एक महिला ने खुद को पहली पत्नी बताते हुए शादी के प्रमाण दिखाए। यही नहीं तीन बच्चों को भी साथ लेकर आई थी। ठगी रह गई युवती अपने घर लौट आई। पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया है। एसआई ध्वजवीर सिंह ने बताया कि शिकायती मिली है जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें