फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली दहन का मुहूर्त रात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। बुराई की प्रतीक होलिका के दहन का पर्व आज मनाया जाएगा। भद्रा के कारण होली दहन मुहूर्त 8.59 प्रारंभ होगा और रात 11.34 तक चलता रहेगा। इस बार स्थित लगन में होली पूजी जाएगी। होली ध्वज स्थलों पर मंगलवार की शाम से सजावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन

होली का पर्व दो दिन मनाया जाता है। फागुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन होली जलाई जाती है और पूर्णिमा में प्रतिपदा का प्रवेश होने पर फाग मनाया जाता है। बुधवार को पंचपुरी के तमाम होली ध्वज स्थलों पर सवेरे से मलिाएं अपने बच्चों के साथ पूजा अर्चना करने के पहुंचने लगेंगी। परंपरागत रूप से गोबर से बने सरकंडे होली पर चढ़ाए जाएंगे और घर से बनाकर ले जाए गए पकवानों से होली पूजी जाएगी। वास्तव में यह पूजा भक्त प्रह्लाद की है, जिसे छल पूर्वक उसी बुआ होलिका लेकर अग्नि में बैठ गई थी। बुराई की प्रतीक होलिका जल गई और भगवान के भक्त प्रह्लाद बच गए। उसी खुशी में मानवीय श्रद्धा का यह पर्व मनाया जाता है। होलिका दहन स्थलों को मंगलवार की शाम से ही सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें