फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर वासियों का विधायक के खिलाफ प्रदर्शन , पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका के न्यू सुभाषनगर की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चौहान का पुतला फूंका। उन्होंने विधायक पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने विधायक पर क्षेत्र की समस्याओं को नहीं सुलझाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जिला पंचायत केे उपाध्यक्ष राव आफाक ने आरोप लगाया कि विधायक ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि पूरा क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। नालियों का निर्माण नहीं होने से आवासीय क्षेत्रों में गंदे पानी के तालाब बन गए हैं। ऐसे में लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। सड़कों का बुरा हाल है। बिजली- पानी की आपूर्ति लगातार बाधित रहती है। विधायक और सरकार की उपेक्षा से नगरवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। धर्मेंद्र अंबूबाला और प्रवीण सैनी ने कहा कि समस्याएं हल नहीं होने पर रानीपुर विधायक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में गीता राघव, स्वामी नरेश शर्मा, अजय, रीमा, रेखा गुप्ता, जनार्दन पांडे, सुमित, ज्ञानी देवी, राघव चतुर्वेदी, अनीता, बदलू राम, ममता, जयहिंद, सुमन कश्यप, पार्वती, अर्पणा, रचना, प्रवीन सैनी, हेमराज, शांति देवी, मिथलेश डोली, राम प्यारी, यशोदा, कमला, माया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें