फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षड् संपति के सदुपयोग से सर्वोच्च स्थान प्राप्त होता है: डॉ. पंड्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है। ईश्वर ने मनुष्य को षड् संपत्ति- शम, दम, उपरति, तितिक्षा, वैराग्य और विवेक समान रूप से दिया है। जो मनुष्य इसमें अधिकार पा लेता है, वही सर्वोच्च स्थान के हकदार होता है।
देसंविवि के मृत्युंजय सभागार में आयोजित नवरात्र साधना के अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य को ऊंचा उठाने के लिए काम, क्रोध, अहंकार, लोभ, मोह, मद, मत्सर पर नियंत्रण पाने से प्रगति होती है। कुलाधिपति ने कहा कि जिस व्यक्ति में साधना के संकल्प, संवेदना और सद्गुण है, वही सच्चे अर्थों में ईश्वर का प्रिय होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र ऐसे ही संकल्प को जगाने व परिपुष्ट करने के लिए आता है। कुलाधिपति ने गीता, रामचरित मानस आदि ग्रंथों के उद्धरणों के माध्यम से ऊंची से ऊंची स्थिति में पहुंचने के लिए विभिन्न सूत्र सुझाए।
विज्ञापन

इससे पहले संगीत विभाग के छात्रों ने ‘हमें शक्ति दो मां, सतत साधना की तपन मांगते हैं’ गीत प्रस्तुत किया। समापन से पहले विद्यार्थियों ने रामचरित मानस की आरती कर नवरात्र साधना की सफलता की कामना की। इस अवसर पर कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या, कुलसचिव संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



देसंविवि में रोवर रेंजर्स का जांच शिविर संपन्न
हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रोवर रेंजर्स की पांच दिवसीय निपुण जांच शिविर का समापन हो गया। पांच दिन तक चले शिविर में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी, स्वरोजगार प्रशिक्षण, कैंप क्राफ्ट, पायनियरिंग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिए गए। वहीं शांतिकुंज चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. गायत्री शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए। एलटी नरेंद्र सिंह, एएलटी सीताराम सिन्हा, जिला संगठन आयुक्त मंगल सिंह, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) स्नेहलता आदि ने प्रशिक्षण दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें