फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चेतन ज्योति आश्रम से 79 वर्षीय महंत लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित चेतन ज्योति आश्रम से 79 वर्षीय महंत विमल गिरि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। श्रवण कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महंत विमलगिरि पिछले दो वर्षों से आश्रम में रह रहे थे। उनकी उम्र करीब 79 वर्ष है। 30 अक्तूबर की रात करीब दो बजे वह आश्रम के पिछले गेट से बाहर जाते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद आश्रम प्रबंधन और अन्य लोगों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महंत की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें