फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य फोरम के आदेश पर खुली धनवंतरि अल्ट्रासाउंड केंद्र की सील

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश को राज्य उपभोक्ता फोरम ने पलटते हुए धनवंतरि अल्ट्रासाउंड केंद्र सील खुलवा दी है। आदेश पर अमल करते हुए एसीएमओ डा. एचडी शाक्य ने सील को खोल दिया। इसी के अलावा केंद्र संचालक जिला फोरम के 18 लाख रुपये के जुर्माने के खिलाफ भी अपील दायर की है, जिसकी सुनवाई 14 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राकेश कुमार सिंघल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट पाए जाने के आरोप में मिस्सरपुर निवासी प्रदीप चौहान की शिकायत पर जिला उपभोक्ता फोरम ने धनवंतरि स्कैन केंद्र पर लगी अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करा दिया था। सेंटर संचालक डा. रविंद्र गोयल ने जिला फोरम के आदेश के खिलाफ राज्य उपभोक्ता फोरम में अपील की। जिस पर सुनवाई करते हुए राज्य उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष और सदस्यों ने जिला फोरम के आदेश को पलटते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को खोलने के आदेश दिए। साथ ही डा. रविंद्र गोयल की डिग्री के आधार पर उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए सही ठहराया। इस मौके पर आईएमए की शाखा अध्यक्ष डा. जसप्रीत सिंह, डा. विपिन मेहरा, डा. विकास दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें