फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..भेल कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। टिहरी विस्थापित कालोनी में रहने वाले एक भेल कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर भेल में सीनियर टेक्नीशियन महेंद्र सिंह सैनी लंच के लिए घर पहुंचे। बाथरूम के रोशनदान में बंधी चुन्नी के फंदे पर पत्नी स्नेहलता लटकी हुई थी। ये देखकर महेंद्र सिंह सैनी से होश उड़ गए। स्नेहलता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना रानीपुर भी मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक महिला की आयु करीब 46 वर्ष बताई गई है। रानीपुर के कोतवाल पीसी मठपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को मौके कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें