फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के संरक्षण की भगवा मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अनुसार भारत साधू समाज ने पूर्व में लिए गए निर्णय के आलोक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ गांव-गांव और शहर- शहर जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रचार- सामग्री लेकर कई टीमों को अलग-अलग राज्यों के लिए भेजा।
पिछले सप्ताह जयराम आश्रम में हुई भारत साधू समाज की बैठक में बेटियों को संरक्षित ओर प्रोत्साहित करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया था। भारत साधू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद के नेतृत्व में देशभर में व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर-शहर और गांव-गांव में गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कई संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

भारत साधू समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत त्रषियवरानंद सरस्वती ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी समान माना गया है। संत समाज का मानना है कि शिक्षित बेटी ही शिक्षित समाज की आधार है। इसलिए इस मुहिम को सिरे चढ़ाने की कवायद तेजी से शुरू की गई है। स्वामी ऋषिश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि समाज में जागरूकता के अभाव में अभी भी बेटियों के प्रति साधू समाज ने यह मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


35 साल से चल रही मुहिम
जयराम आश्रम के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि जयराम आश्रम की ओर से 35 वर्षों से बेटियों के संरक्षण की मुहिम चलाई जा रही है। आश्रमों की ओर से भ्रूण हत्या से लेकर बेटियों को पढ़ाने तथा उनके सामूहिक विवाह कराने तक के आयोजन किए जाते हैं। हर साल हरियाणा में गीता जयंती के अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें