फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी नीति लागू करने को किया लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों ने रविवार को अपनी मांगों के लिए बिरला चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजस चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को स्थापित किए जाने को लेकर हुए डिजिटल सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फेरी समिति की बैठक बुलाकर लघु व्यापारियों के पक्ष को बिना जाने हटाया जा रहा है।
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि सरकार के संरक्षण में रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को किया जाना चाहिए ताकि रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारी अपना संवैधानिक रूप से रोजगार कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर लघु व्यापारियों को राज्य फेरी नीति नियमावली के अनुरूप वेंडिंग जोन हॉकिंग जोन के रूप में चल रही प्रचलन प्रक्रिया को गति नहीं दी जाती है तो सामूहिक रूप से लघु व्यापारी संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार प्रयास कर रहे हैं कि गरीब रेहड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर के स्वरोजगार को संरक्षित करें लेकिन नगर निगम प्रशासन की हठधर्मिता के चलते राज्य फेरी नीति नियमावली का लाभ हजारों लघु व्यापारियों को नहीं मिल रहा है। सगंठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, जयसिंह बिष्ट और तस्लीम अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि गरीब रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारी अपने परिवार का पालन पोषण सब्जी, फल, फूल, प्रसाद, चूड़ी और माला आदि बेचकर करते हैं। ऐसे में राज्य सरकार लगातार निर्देशन के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा लघु व्यापारियों की अनदेखी कर उनके साथ न्याय संगत व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में लघु व्यापारियों में सुमन गुप्ता, सुमित्रा देवी, आशा देवी, ममता रानी, आशा अरोड़ा, बीना रावत, कृष्णा सजवाण, पुष्पा दास, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश भाटिया, श्यामजीत, छोटलाल शर्मा, बालकिशन, असीम जोशी, रोहित शेट्टी, खुशीराम, भोला सहगल, प्रभात, नईम, मोहनलाल, जयसिह, सतपाल सिंह, मानसिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें