फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्रगति के लिए संतों का मार्गदर्शन जरुरी: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संतों और महंतों के मार्ग दर्शन में चलकर ही देश अपने वैभव को प्राप्त कर सकता है। संतों और महंतों ने सदैव आगे बढ़कर देश के लिए अपना बलिदान दिया है।
बैसाखी के अवसर पर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित ब्रह्मलीन महंत स्वामी रामप्रकाश प्रकाश महाराज की 34वीं पुण्य स्मृति में पर मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संतों और महंतों के आशीर्वाद से ही श्रेष्ठ राज्य का निमार्ण कर सकते हैं। कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी रामप्रकाश महाराज दिव्य पुरुष थे। धर्म के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ठ अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सुरेंद्र कुमार ने ब्रह्मलीन महंत स्वामी रामप्रकाश महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश- विदेश में सनातन धर्म की पताका फहराने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतते हुए हरेराम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीने वाले संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने सभी संतों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत ललिता नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, स्वामी सत्यव्रतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी भगवतस्वरूप , प्रो. सोहनपाल आर्य के अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रूहेला, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, मेयर मनोज गर्ग, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, विपुल शर्मा, राखी चढ्ढा, नितिन चौहान, सतेंद्र बजरंगी, ओमकार प्रधान, उमेश जोशी, सत्यवान, सत्यम, कपिल, विक्रम सिंह, कावेंद्र सिंह, पंकज बिष्ट, डा. संजीप ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें