फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे लोगों के काम आए राजनीति: अजय भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राजनीति अच्छे लोगों के काम आनी चाहिए और बुरे लोगों का दमन होना चाहिए। बिना धर्म के राजनीति नहीं हो सकती है। मानव की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसकी प्ररेणा हमें संतों और महंतों से मिलती है।
प्राचीन अवधूत मंडल में ब्रह्मलीन महामंलडेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज की पंचम पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों के दर्शन मात्र से ही जीवन सफल हो जाता है। ब्रह्मलीन स्वामी हंसप्रकाश महाराज महान विभूति थे। उन्होंने कई तरह के सेवा प्रकल्प चलाकर मानव कल्याण में अमूल्य योगदान दिया। देश- विदेश में सनातन परंपराओं का प्रचार प्रचार किया। डा. स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री ने ब्रह्मलीन महामंलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे दिव्य संत थे। उन्होंने गो सेवा और गंगा सेवा के में अनुकरणीय योगदान दिया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि प्राचीन अवधूत मंडल हिंदू धर्म की आस्थाओं का प्रतीक है। आश्रम के महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश अपनी गुरु परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत सेवा व मानव सेवा के लिए सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे है। प्रचीन अवधूत मडंल आश्रम के मंहत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने श्रद्धांजलि सभा में पधारे संत महापुरुषों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि गुरु परंपराओं का पालन करते हुए कई सेवा के प्रकल्प आश्रम में संचालित हैं। धार्मिक क्रियाकलापों के कई अनुष्ठान आश्रम में किए जा रहे हैं जिसका लाभ श्रद्धालु भक्तों को मिल रहा है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी विनोद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज, महंत जीत सिंह, महंत जगदीश सिंह शास्त्री, स्वामी देवानंद शास्त्री, स्वामी गोपाल मुनि, स्वामी सच्चिदानंद महाराज, स्वामी शंकरदेव, स्वामी ललितानंद गिरि के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेद्र कुमार, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, भाजपा प्रभारी विनय रोहिला विकास तिवारी, अरूण बंसल, डॉ. संदीप ब्रह्मचारी, डा. विपुल, विश्वास वशिष्ट आदि ने ब्रह्मलीन स्वामी हंसप्रकाश महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें