फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नौकरी के लिए 600 छात्र-छात्राओं ने करसा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जगजीतपुर में शनिवार को नौकरी मेला-2022 आयोजित हुआ। मेले का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान और एचईसी के चेयरमैन संदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन अमित चौधरी ने किया। मेले में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन ने कहा कि नौकरी मेला संस्थान में प्रतिवर्ष किया जाता है। कोरोनाकाल के चलते मेला दो वर्ष बाद हो पाया है। नौकरी मेले में संस्थान के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों का पंजीकरण हुआ है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने संस्थान के प्रयास की सराहना की। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अंशुल शर्मा ने कहा कि नौकरी मेला में लगभग 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इनमें एचईसी और अन्य 68 विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं हैं। विभिन्न कंपनियां पंजीकृत छात्रों साक्षात्कार कर परिणाम जल्द जारी कर देंगी।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, नागेन्द्र राणा, विपिन शर्मा, हरजीत सिंह, अभिजीत पंवार, उमराव सिंह, डॉ. तृप्ति अग्रवाल, डॉ. सुशील, ललित जोशी, तारा सिंह, रितु मोदी, रश्मि सक्सेना, सारिका चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, गोरव हटवाल, मिनाक्षी, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें