रोशनाबाद। जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 60 अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया। जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं का यह योगदान मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक साबित होगा। जिला बार एसोसिएशन के सचिव सतीश चौहान ने बताया कि जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर लगाने का प्रस्ताव आया था, जिसे बार एसोसिएशन की ओर से सहमति प्रदान की गई। इसके बाद एसोसिएशन के प्रांगण में यह कैंप आयोजित किया गया।