फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 56 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। पुलिस ने ग्राम कोटा मुरादनगर के पास नदी किनारे से 56 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोटा मुरादनगर के पास नदी किनारे कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। मौके से 56 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान के उपकरण मिले। पुष्टि के लिए पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया। मांस का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया और शेष मांस को नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें