फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के दावों की भी हवा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार के व्यस्त मुख्य बाजारों में व्यापारियों ने अवैध अतिक्रमण फिर से जस का तस पसर गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिया था कि वह स्वयं व्यापारियों का अतिक्रमण हटवा देंगे।दो दिन नाली से पीछे रहने के बाद फिर जहां के तहां अतिक्रमण फैला दिया है।
विज्ञापन

हर की पैड़ी पुलिस चौकी के साथ फुटपाथ का अतिक्रमण, बड़ा बाजार, गऊघाट, टिहरी हाउस, सब्जी मंडी, रामघाट, विष्णुघाट, भोला गिरि रोड, भल्ला रोड तथा शहर कोतवाली के आसपास महिला चिकित्सालय क्षेत्र में स्थिति जस की तस हो गई है। कोतवाली के सामने शहीद पार्क पर भी अतिक्रमण कर दिया गया है। पुलिस बैरियर के सामने ही रिक्शा स्टैंड पर दुकानें लग रही हैं। सुभाषघाट, मालवीयघाट पर भी फूल-फरोसी की दुकानें पहले की तरह सज गई हैं। अपर जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त डा. ललित नारायण मिश्रा का कहना है कि प्रशासन की ओर से व्यापारियों को पर्याप्त समय दिया गया है, जिसने नहीं हटाया होगा उसको नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें