फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने छापेमारी करते हुए पकड़ी 19 फ्लैटों में बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की नाक के नीचे चल रही बिजली चोरी को डीएम दीपक रावत ने खुद ही पकड़ा है। मिश्रा गार्डन में संत महेंद्र सिंह एनक्लेव में निर्माण में समय में लिए गए एक कनेक्शन से 19 घरों में बिजली दी जा रही थी। डीएम ने लापरवाही बरतने पर कनखल क्षेत्र के एसडीओ और जेई को प्रतिकूल देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी रावत को शिकायत मिली कि कनखल स्थित मिश्रा गार्डन में बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इस पर वे खुद मिश्रा गार्डन में पहुंचे तो शिकायत सही मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि एनक्लेव में निर्माण के समय एक अस्थायी कनेक्शन लिया गया था, उससे ही अन्य फ्लैटों को कनेक्शन दे दिए गए।
विज्ञापन

लंबे समय से बिना किसी कनेक्शन के बिजली चोरी पकड़े जाने पर डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को वीएस पंवार को मौके पर बुलाया और संबंधित एसडीओ के साथ जेई को जिम्मेदार ठहराया। डीएम ने कहा कि पिछले कई सालों से बिना कनेक्शन के इस तरह से बिजली का उपयोग एसडीओ और जेई की मिलीभगत से ही किया जा सकता है। इसलिए उनकी सर्विस बुक में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाए। यदि भविष्य में कहीं और बिजली चोरी के अन्य मामले पाए जाते हैं तो दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। डीएम ने बताया कि अन्य भी कुछ क्षेत्रों से बिजली चोरी की सूचना है, शीघ्र ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निगम के अधिशासी अभियंता पंवार ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्जकर अनुुमानित बिजली बिल वसूला जाएगा। साथ ही एसडीओ कुलभूषण कुकरेती और जेई प्रदीप बडेरा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें