फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार की सद्बुद्घि को की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बर्खास्त करने और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यापारी प्रकाश पांडेय की आत्मा की शांति के लिए श्रद्घांजलि कैंडल मार्च निकाला। भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से परेशान एक व्यापारी ने अपनी जान दे दी, जबकि एक दूसरे व्यापारी ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। ऐसे में व्यापारियों का दुखदर्द सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के मंत्री और पदाधिकारी मृतक का अपमान कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से कतई ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती थी। इस मौके पर राव आफाक अली, पुरुषोत्तम शर्मा, राम विशाल देव, अरशद ख्वाजा, रवि बहादुर, धर्मपाल ठेकेदार, तरुण नैयर, यशवंत सैनी, अनिल भास्कर, सुमित तिवारी, कैलाश प्रधान, एमडी शर्मा, अशोक उपाध्याय, विकास चौधरी, वीपी चौहान, विकास सिंह, फुरकान अली, बीना कपूर, निशा शर्मा, वेदपाल तेजियान, तनवीर कुरैशी, सरफराज, नसीम, राजेंद्र श्रीवास्वत आदि मौजूद थे।
------------------------
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मांगें माफी
हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पांडेय की मौत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंकते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगने को कहा। चंद्राचार्य चौक पर कांग्रेस सेवादल की ओर से प्रदर्शन करते हुए महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मृतक व्यापारी प्रकाश पांडेय के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। उनकी संवेदनहीनता साफ तौर पर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी कोई विकास योजना तक नहीं बना सकी हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, जितेंद्र सिंह, अशरफ अब्बासी, बीना कपूर, सुषमा सहगल, निशा शर्मा, सविता सिंह, गीता श्रेष्ठ, रामकुमारी, शीतल सिंह आदि शामिल हुए। वही दूसरी ओर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दमनकारी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर प्रेम शर्मा, नकुल माहेश्वरी, दीपक शर्मा, शोभित चौहान, शिवम शर्मा, विकास, राजकुमार कन्नौजिया, शुभम अग्रवाल, सुमित भाटिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

-----------------------
एफडीआई लागू होने से व्यापारी हो जाएंगे बेरोजगार
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार अपने चुनावी वादों केे भूल गई है। केंद्र सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल और निर्माण कार्यों के क्षेत्र में सीधे 100 फीसदी विदेशी निवेश को अनुमति दी है, जबकि कांग्रेस शासनकाल में एफडीआई का विरोध किया, लेकिन अब वादों को दरकिनार कर देश के फुटकर कारोबारियों का दमन करने के लिए एफडीआई 100 फीसदी लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कहा कि इससे ठेला फड़ लगाने वाले, लघु व्यापारी बेरोजगार रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें