फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तीन लोगों के खातों से उड़ाए 4.72 लाख, अलग-अलग तीन रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने तीन लोगों से खातों ने कुल 4 लाख 72 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। तीनों मामलों में राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी विमला देवी पत्नी रामाशंकर ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एक अप्रैल को उनके खाते से 1 लाख 83 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। दूसरे मामले में जगदीश नगर सेक्टर-2 बैरियर ज्वालापुर निवासी सुशील कुमार गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हुए। शिकायत में उन्होंने बताया कि ठगों ने बीती 23 अप्रैल को उनके साथ 1 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।
तीसरे मामले में पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर निवासी बुजुर्ग लक्ष्मण दास गुलाटी से साइबर ठगों ने 1 लाख 49 हजार 205 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इन तीनों मामलों में साइबर सेल से मामला ट्रांसफर होकर कोतवाली पहुंचा। वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा ने बताया कि इस संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। बैंक खातों की जानकारी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें