फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रलोक कालोनी की समिति के अध्यक्ष बने देवपाल राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

इंद्रलोक आवसीय कल्याण समिति के चुनाव में तीसरी बार चौधरी देवपाल सिंह राठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद बैठक में कालोनी की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित करते हुए उनके निस्तारण के लिए जुटने को आह्वान किया।
इंद्रलोक आवसीय कल्याण समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव अधिकारी प्रेमचंद सैनी के नेतृत्व में विधिवत चुनाव संपन्न कराए गए। उन्होंने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें तीसरी बार चौधरी देवपाल सिंह राठी को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में संरक्षक प्रेमचंद सैनी, उपाध्यक्ष मीनू सैनी एवं जोबिंदर पाल, महामंत्री सिद्धार्थ वर्मा, सचिव वीके त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार कौशिक, प्रचार सचिव निरंजन मलिक एवं अरविंद सैनी को बनाया। अशोक गैरा, राजकुमार पाल और मनोज कुमार को सदस्य बनाया गया। बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वशिष्ठ ने समिति का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर सभी उपस्थित सदस्यों व नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन

कॉलोनी की समस्याओं पर की गई चर्चा
बैठक में कालोनी की समस्याओं, जिसमें सड़क , पथ प्रकाश, नाली के पानी की निकासी, पार्कों का सौंदर्यीकरण समेत कालोनी में गंदगी से निजात दिलाने आदि पर चर्चा हुई। अध्यक्ष देवपाल राठी ने कहा कि खुले में लघुशंका करते पकड़ने पर डीएम पांच हजार रुपये जुर्माना लगाते हैं। जबकि कालोनी में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। बताया कि विकास प्राधिकरण ने रजिस्ट्री पर सभी से डवलपमेंट चार्ज लिए, लेकिन सुविधओं के नाम पर कोई काम नहीं कराए गए। इससे स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तय किया कि यदि इंद्रलोक कॉलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए पुरजोर पैरवी की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें