फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में कूदकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मायके में रह रही एक महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। इधर, पिता की तहरीर पर ज्वालापुर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता पिछले एक माह से मायके में ही रह रही थी।

विज्ञापन


मध्य हरिद्वार की खन्ना नगर कालोनी निवासी पेशे से दर्जी हरिओम सैनी की बेटी अनीता सैनी (28) का विवाह कमल सैनी निवासी रेसकोर्स देहरादून से हुआ था। विवाद होने के चलते वह कुछ समय पहले मायके चली आई थी। इधर, महिला ने हरिद्वार की महिला हेल्प लाइन में दहेज उत्पीड़न का आरोप जड़ते हुए शिकायत भी की थी। शनिवार को हेल्प लाइन में उसकी शिकायत पर सुनवाई भी होनी थी, लेकिन सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकली महिला ने प्रेमनगर आश्रम पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी।

मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गई। दोपहर के वक्त पथरी पावर हाऊस पर महिला का शव उतरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि महिला फरवरी से मायके में रह रही थी। मृतका के पिता की ओर से पति, सास रामरति और ननद ममता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें