फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों को रास आ रही पुलिस की दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
पुलिस की दोस्ती पक्षियों के लिए राहत लेकर आ रही है। पुलिस ने गर्मियों के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन उपलब्ध कराने के लिए नई मिसाल पेश की है। पुलों के आसपास और कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों को प्याऊ के रूप में लगाकर पुलिस पक्षियों की मदद कर रही है।
शहर और देहात में जहां कई लोग गर्मियों में पक्षियों की मदद के लिए अपने घर की छतों पर प्याऊ का इंतजाम करते हैं वहीं श्यामपुर पुलिस भी पक्षियों की मित्र बन गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने चंडीघाट से लेकर चिड़ियापुर तक रास्ते में पड़ने वाले सभी पुलों के आसपास तथा कई अन्य सार्वजनिक स्थनों पर मिट्टी के बर्तन प्याऊ के रूप में बंधवा दिए है। इनमें हर रोज सुबह ही पानी और खाने के लिए अनाज के दाने अथवा रोटी के टुकड़े आदि रखवा दिए जाते हैं। इससे दिनभर पक्षियों को काफी राहत मिल रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के साथ ही उपनिरीक्षक बलवीर सिंह बिष्ट, मनीष नेगी, राजेंद्र सिंह, सुखविंदर, रमेश कुमार आदि भी पक्षियों के साथ इस तरह की मित्रता निभाने में अपनी भूमका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह सहरी, गौरव शर्मा, सुनील कुमार, सोहनदीप राणा आदि ने पुलिस के इस कार्य को सराहा। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि समय-समय पर श्यामपुर पुलिस जनता और पक्षियों की मदद के लिए सामान्य कार्यप्रणाली से हटकर भी काम करती रहती है।
विज्ञापन


एसएसपी ने भी सराहा
थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा और उनकी टीम को एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने भी सराहा। कहा कि इस तरह लीक से हटकर काम करना सराहनीय है। इससे पुलिस के प्रति लोगों में सकारात्मक छवि भी बनती है। उन्होंने थानाध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई देते हुए उनकी सराहना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें