फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 39.15 लाख कांवड़ यात्रियों ने भरा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मेले के आठवें दिन में दो करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक 39 लाख 15 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, लेकिन धर्मनगरी में शिवभक्तों का उत्साह और भीड़ लगातार बनी हुई है। कांवड़ मार्गों पर दिन-रात शिवभक्तों की आवाजाही जारी है। कंधों पर सजी कांवड़ और जुबां पर बम-बम भोले के जयघोष के साथ कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। गंगा स्नान और जल भरने के बाद शिवभक्तों का जत्था तेजी से वापसी कर रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांवड़ मेला शुरू होने के बाद से शिवभक्तों के गंगाजल लेकर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार की शाम तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार कांवड़िये अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। एक दिन में ही 39.15 लाख शिवभक्तों ने प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें